बार एसोसिएशन नौगढ़ का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह।
(रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ चंदौली)
आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को बार एसोसिएशन नवगढ़ के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था इस आयोजन में नवनिर्वाचित पदाधिकारी यो का शपथ समारोह किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिंह विशिष्ट अतिथि यूपी जिला अधिकारी नवगढ़ विकास मित्तल पूर्व विधायक चकिया विधानसभा जितेंद्र कुमार एडवोकेट तथा बार एसोसिएशन चकिया के अध्यक्ष के मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव उपाध्यक्ष विमलेश यादव संगठन मंत्री अंगद पासवान व उप महामंत्री मंत्री सुरेंद्र का और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में अधिवक्ता गणों के साथ क्षेत्र के कोने-कोने से पदाधिकारी जनप्रतिनिधि संभ्रांत गण उपस्थित रहे इस आयोजन में शानदार गीत संगीत का भी प्रोग्राम किया गया था इसमें कला कार ने अपने गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान, किए। अधिवक्ताओं के द्वारा सभी का मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण,व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी आशुतोष सिंह के द्वारा यह संकल्प के साथ बताया गया कि नौगढ़ तहसील में पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य नहीं होता है इसके लिए हम शासन में बात करेंगे साथ ही लाइब्रेरी और रजिस्ट्री संबंधित सुविधाओं के साथ ग्राम पंचायत न्यायालय का भी जिक्र किया जाएगा उन्होंने बताया कि हम अधिवक्ताओं की समस्याओं को समझते हुए सभी मुद्दों की चर्चा हम संबंधित विभाग के अधिकारियों और संसद में किया जाएगा हम संकल्पित हैं कि जो भी कार्य आप लोगों के द्वारा बताया गया है उसे हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की कोशिश करेंगे वहीं पर चकिया विधानसभा के पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की जो भी समस्याएं हमारे नौगढ क्षेत्र की हैं उन संबंध में हम उच्च अधिकारियों व शासन में पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे सोनभद्र के पूर्व डी जी सी, राम जियावन सिंह यादव ने बार एसोसिएशन को संबोधित करते हुए बताया कि यहां पर रजिस्ट्री जैसी व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं तहसील तो बन गई है परंतु इसका पूर्ण रूप से तहसील की घोषणा नहीं हुई है अभी भी अधूरा कार्यों को लेकर हमारे अधिवक्ता गण कई परेशानियों को झेलते रहते हैं उन्हें यहां से दूर चकिया जाना पड़ता है इसलिए हम निवेदन के साथ अवगत कराना चाहते हैं कि नौगढ़ तहसील को पूर्ण रूप से तहसील का दर्जा दिया जाए तथा नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं दी
इस कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार और राजकुमार के द्वारा विशेष रूप से किया गया था इस कार्यक्रम का संचालन के न मौर्य अर्थात कृष्णानंद मौर्य के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नौगढ सुजीत सिंह उर्फ सुद्दू सिंह , अभिमन्यु प्रजापति, बसपा पंचायत सदस्य आजाद अंसारी सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामवृक्ष यादव राजनाथ यादव राम अचल विवेक सिंह शंभू खरवार राम बहाल अधिवक्ता --विमलेश कुमार ,रजनीश कुमार, बबुन्दर, कैलाश ,रंजीत ,विजय बहादुर दिनेश ,शैलेश ,जिला जीत यादव, अजीत, अनिल कुमार, हेमंत मौर्या,, अखिलेश, सहित समस्त अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ